मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड में आखिरकार मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों खासकर पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल तापमान सामान्य या उससे कम बना रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। गर्मी में अब तेजी से इजाफा होने लगा है।