नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा गए हैं, जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को देहरादून समेत सात जिलों में हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।