अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के संपूर्ण हिस्सों से मानसून के प्रस्थान कर सकता है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लोगों को अक्टूबर में भी गर्मी व उमस का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मानसून की विदाई के बाद अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। आगामी बुधवार को प्रदेश में फिर वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं सुबह-शाम ठंड में अहसास होने लगा है।