उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल या मौसम शुष्क रहेगा। आज 23 और 24 मार्च को राज्य के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ और बागेश्वर की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी और बूंदाबादी के आसार है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।