उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ सकती है।‌ इसके अलावा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को मौसम में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की जरूरत है। कुमाऊं मंडल के जिलों में आज मौसम का असर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल और भवाली जैसे क्षेत्रों में दोपहर बाद घने बादलों का डेरा रहेगा और मध्यम से भारी स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। बागेश्वर और अल्मोड़ा के पर्वतीय घाटियों में गर्जन के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का पूर्वानुमान है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ और चम्पावत में भी तीव्र बारिश के दौर देखने को मिलेंगे।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।