उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदलेगा करवट, आज इन जिलों में बारिश के आसार, सावधानी बरतने की सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आज से फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।