उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है।‌ मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लोगों को अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड के 9 बड़े जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।‌ इसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहाड़ों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यात्रियों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश रहेगी। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।