मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।