उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। 14 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर बर्फबारी हो सकती है जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है जिसकी वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आ रहा है। जबकि 14 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर से या इससे अधिक अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।