उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके बाद ठंड में इजाफा हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।