उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर मौसम बदलेगा करवट, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के डेरा डालने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। आज गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।