जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की ओर है। मौसम विभाग ने आज 5 जनवरी से राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 5 जनवरी से शुरू होने वाला यह बदलाव 7 जनवरी तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 5 जनवरी से सक्रिय होने जा रहा है। इस बदलाव के चलते उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में 6 जनवरी को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।