उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में होली पर मौसम शुष्क रहा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।अधिकतर क्षेत्रों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं आठ मार्च से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और पहाड़ों में हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मार्च को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दिनों आसमान साफ रहने की संभावना है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। 8 मार्च को उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।