फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। आज 1 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंड परेशानी खड़ी कर रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।