मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। आज सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के चलते अगले कुछ दिन पहाड़ों पर वर्षा के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।