दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में 2 महीने से शुष्क चल रहे मौसम का मिजाज आज से बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु के चलते अक्टूबर और नवंबर महीने में बारिश नहीं हुई। जिसकी वजह से सूखी ठंड पड़ रही थी। वहीं अगले कुछ दिनों में सर्दी में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति भी देखने को मिलेगी। जिसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।