उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, मैदानों में कोहरे की चेतावनी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का अनुमान जारी किया है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।