उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं कोहरा छाये रहने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।