उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रुद्रपुर में 23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम जीती है। इस टीम ने केरल को 3-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस टीम ने जीता मैच-
शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम छह बजे से महिला वर्ग में केरल व पश्चिम बंगाल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पश्चिम बंगाल ने मैच जीता। जिसके बाद विजेता टीम को साढ़े छह फीट ऊंची ट्रॉफी देने के साथ ही एक लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा गया। उपविजेता टीम को 60 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 40 हजार रुपये का चेक दिया गया।