उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। अगले माह अप्रैल माह से यात्रा का आगाज होगा।
अनुमति मिलने के बाद शुरू होगी सेवा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार तीर्थयात्रियों को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के साथ ही यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा का लाभ मिलेगा। इस साल यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। जिसमे यमुनोत्री में एक हेलीपैड चिह्नित किया गया है। डीजीसीए की एक टीम जल्द यहां का दौरा कर सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। जिसके बाद डीजीसीए की अनुमति मिलने पर यहां हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद अनुमति मिलने के बाद बुकिंग भी शुरू की जाएगी।