उत्तराखंड: तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाए यह आरोप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में रुड़की में तालाब में डूबने से मौत हो गई।

तालाब में डूबा युवक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव की यह घटना है। गोवंश स्क्वायड को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर संरक्षित पशु का मांस लेकर बेचने जा रहा है। पुलिस ने युवक की घेराबंदी की, तो वो भागने लगा और तालाब में कूद गया। जिसे पकड़ने के प्रयास में वह डूब गया। घटना देर रात की बताई गई है। युवक को सुबह तालाब से बाहर निकाला गया। युवक की मौत हो गई थी‌। मृतक की पहचान मोनू निवासी सोहलपुर गाडा, रुड़की के रूप में हुई है।

परिजनों ने लगाए‌ आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के परिजनों का आरोप है कि गौ स्क्वायर टीम ने युवक को रोककर मारपीट की और फिर गांव के तालाब में फेंक दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।