उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में युवक ने एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 कचनार गोसाई निवासी उस्मान अली पुत्र मकबूल शाह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि सोमवार की रात वह नूरपुर गया था। तभी उसके पास शादाब पुत्र एहसान निवासी ग्राम पट्टी कला घोसीपुरा आया और उसके साथ मारपीट करने लगा और कहा कि आज के बाद अगर यहां दोबारा दिखाई दिया तो जान से मार दूंगा।
मुकदमा दर्ज
जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रहीं हैं।