देहरादून: मुंबई से देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए आई विधि की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह है मामला
जानकारी के मुताबिक युवती अपने किसी प्रोजेक्ट का डेमो दिखाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने सात दिसंबर को अपने एक मित्र के साथ देहरादून आई थी। यहां वह एक होटल में ठहरी हुई थी। युवती का आरोप है कि दिनेश चमोली नाम के युवक ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर वह भाग गया। जिसके बाद युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवती का आरोप है कि दिनेश ने उसे रुपयों का लालच भी दिया था। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।