उत्तराखंड: विदेशों में युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम ने तीन देशों के राजदूतों संग बनाई यह रणनीति

उत्तराखंड: उत्तराखंड के युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ी पहल की है।

की शिष्टाचार मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में बीते दिनों सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता और राज्य के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जाम्बिया के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने बताया कि जाम्बिया में शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में काम करने की व्यापक संभावनाएं हैं। इसके लिए जल्द ही राज्य सरकार को एक विस्तृत नोट उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वैश्विक मांग का आकलन करते हुए युवाओं के प्रशिक्षण के लिए जल्द ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।