उत्तराखंड: उत्तराखंड नेत्र चिकित्सक सोसाइटी के अध्यक्ष बनें डॉ संजीव कुमार मित्तल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ संजीव कुमार मित्तल को मिली यह जिम्मेदारी-

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मित्तल को उत्तराखंड नेत्र चिकित्सक सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में आयोजित नेत्र चिकित्सकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराखंड राज्य कार्यकारिणी का गठन करते हुए डॉ. मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई‌ है।