उत्तरकाशी: जागरूकता को लेकर पुलिस की खास मुहिम, छात्रों को पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति की सीख

​उत्तरकाशी: शैक्षिक भ्रमण पर निकले राजकीय इंटर कॉलेज (राईका) मातली के छात्र-छात्राओं को भटवाड़ी चौकी पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव और नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
​
नशे से दूर रहने की अपील

जिसमें पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस जिले भर में नशा उन्मूलन, साइबर अपराध नियंत्रण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में, भटवाड़ी पहुंचे मातली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को अल्पाहार एवं जलपान के दौरान पुलिस टीम ने साइबर सुरक्षा और नशे के खिलाफ सतर्क रहने की प्रेरणा दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहद सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। इसके अलावा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP), पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें। यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी (साइबर फ्रॉड) होती है, तो वे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
​