उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर फैल रही कीचड़ और अव्यवस्था की खबरों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।
कहीं यह बात
जानकारी के अनुसार जिस पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बृजेश तिवारी ने बताया कि यमुनोत्री धाम के मुख्य पैदल मार्ग से श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। दरअसल, बीते दिन समाजसेवी महावीर पंवार ने डीएम उत्तरकाशी, डीएफओ बड़कोट और जिला पंचायत से भंडेली गाड़ से यमुनोत्री धाम वाले वन विभाग के मार्ग पर कीचड़ की शिकायत करते हुए उसे तुरंत साफ करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस वजह से श्रद्धालुओं और मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
की यह अपील
इस पर प्रशासनिक रुख स्पष्ट करते हुए एसडीएम बृजेश तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस मार्ग की तस्वीरें और खबरें दिखाई जा रही हैं, वह एक वैकल्पिक मार्ग है। मानसून के दौरान इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग यात्रियों के आवागमन के लिए बिल्कुल नहीं किया जाता है। संभवतः कुछ श्रद्धालु भूलवश उस मार्ग पर चले गए थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न पड़ें और केवल निर्धारित एवं अधिकृत यात्रा मार्ग का ही उपयोग करें। बंद या वैकल्पिक मार्गों पर जाने से बचें। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधा के लिए नियमित निगरानी रखी जा रही है ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर सकें।