एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होते जा रही है । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए । इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1359 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 257 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।
कहां मिले कितने केस
देहरादून में 178, नैनीताल में 70, चमोली 4, टिहरी 16, अल्मोड़ा 13, पौड़ी 14, उधम सिंह नगर 13,बागेश्वर 3, पिथौरागढ़ 3, उत्तरकाशी 1 नया संक्रमित मिला है ।