उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय बच्चे की मौत, ड्राइवर समेत तीन घायल 

यहां सड़क दुर्घटना में 14 साल के बच्चे की मौत हो गई  । जबकि ड्राइवर समेत तीन बच्चे की घायल होने की खबर सामने आई है ।

उत्तरकाशी विकास खंड भटवाड़ी में वाहन हादसे का शिकार हुआ

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम उत्तरकाशी विकास खंड भटवाड़ी में वाहन हादसे का शिकार हो गया । हादसे में 14 साल के सुजल पुत्र सोहन निवासी गोरशाली की मौके पर मौत हो गई, जबकि अरमान, अमन, लकी (तीनों गोरशाली निवासी) व चालक धर्मेद्र कुमार घायल हो गए ।

सभी की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व राजस्व विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची । और घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भटवाड़ी में भर्ती कराया गया है । सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है ।