March 21, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव के लिए दिया विजय मंत्र

 2,791 total views,  4 views today

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्‍तराखण्‍ड के दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

राज्‍य के विकास के लिए कार्यनीति तैयार की जाएगी

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  हरिद्वार में पार्टी पदाधिकारियों को सम्‍बोधित किया और उन्‍हें राज्‍य विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए विजय मंत्र दिया। श्री नड्डा ने सरकार के काम-काज और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्‍चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया।
पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अनिल बालूनी ने पार्टी अध्‍यक्ष के दौरे से सम्‍बंधित जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में राज्‍य के विकास के लिए कार्यनीति तैयार की जाएगी।

पुस्‍तिका का लोकार्पण किया

इस बीच भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा ने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ मिलकर राज्‍य सरकार के विकास कार्यों और काम-काज पर आधारित एक पुस्‍तिका का लोकार्पण किया।