यहां सड़क हादसे में मामा भांजे की मृत्यु हो गई । जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।
नेशनल हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को उधम सिंह नगर के अंतर्गत बाजपुर में सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है । नेशनल हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के पास गांव की तरफ क्रास कर रही कार व केलाखेडा की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार इमरान 20 वर्ष पुत्र फिरासत, अरहान 03 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । वहीं रिजवाना 22 वर्ष, नूर 04 वर्ष पुत्री ईजा व मेहबूब अली बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।