2,892 total views, 2 views today
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। साउथ स्टार प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें टॉलीवुड सिनेमा में विद्रोही स्टार के रूप में भी जाना जाता था। इसके साथ ही साउथ के सुपर स्टार प्रभास उनके भतीजे हैं।
साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर-
जानकारी के अनुसार शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिस पर उन्हें आनन-फानन में हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा पाए। उन्होंने रविवार सुबह 3.45 बजे अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कृष्णम राजू आखिरी बार भतीजे प्रभास की फिल्म राधे श्याम में नजर आए थे। कृष्णम राजू ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया। वे फिल्म रेबल में भतीजे प्रभास के साथ नजर आए थे। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
More Stories
बागेश्वर: दोहरे हत्याकांड से सनसनी, महिला-बच्ची की निर्मम हत्या, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
Health tips: सेहत के लिए फायदेमंद है अदरक, सर्दी जुखाम से लेकर पेट की समस्याएं करें दूर
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बर्फबारी के आसार