अंकिता हत्याकांड मामले के बाद सीएम धामी ने प्रदेश के सभी जिलों के रिजॉर्ट्स के जांच के आदेश जिलाधिकारियों को दिए है ।
तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के समस्त रिजॉर्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो रिजॉर्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भर में स्थित होटल/रिजॉर्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। उससे संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।
रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर