उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है । उत्तराखंड में 2005 बैच की दो आईपीएस महिला अफसरों में रिद्धिम अग्रवाल और नीरू गर्ग को आईजी रैंक पर हुई डीपीसी के बाद प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए गए है । अब ये अफसर आईजी रेंक में प्रमोट हो गए है । अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
5 आईपीएस अफसरों को 1जनवरी तक करना होगा इंतजार
जबकि 2005 बैच के अन्य 5 आईपीएस अफसरों को 1जनवरी का इंतजार करना होगा, दरअसल रिक्त चल रहे 2 पदों के सापेक्ष वरिष्ठता के आधार पर डीपीसी के बाद इन अफसरों को मौका मिला है । वहीं आईपीएस के के. एस. नगन्याल, नीलेश आनंद भरणे, कृष्ण कुमार वीके, मुख्तार मोहसिन, नारायण सिंह नपलच्याल को 1 जनवरी तक इंतजार करना होगा क्योकि रिक्त पदों के अलावा एक्स कैडर पोस्ट के तहत नियम 1 जनवरी से ही प्रमोशन का है।