उत्तराखंड: शादी को लेकर शबाना बना रही थी कुलदीप पर दबाव, झगड़े के बाद दो साल की मासूम का किया कत्ल

यहां गन्ने के खेत में बीते दिन दो साल की मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया । बताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या उसके  पिता द्वारा की गई है ।

आरोपी फरार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई । पुलिस के शक की सुई अब मासूम के  पिता पर जा रही है । फिलहाल आरोपी अभी फरार चल रहा है । मंगलवार को सिडकुल थाना क्षेत्र के खालाटीरा मार्ग पर एक किसान ने गन्ने के खेत में मासूम का शव पड़ा देखा । किसान ने आस पास के लोगों को इसकी सूचना दी । सूचना मिलते ही आस पास के लोग की भीड़ जमा हो गई ।घटना स्थल से ब्लेड, दो मोबाइल फोन, जूते और शर्ट मिली। बच्ची के गले में धारदार हथियार का निशान बना हुआ था ।

24 घंटे पहले की गई थी हत्या

सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना कर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए। हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई थी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बच्ची की शिनाख्त कराई।ग्रामीणों ने कुछ समय बाद पुलिस को जानकारी दी कि आस पास एक घायल व्यक्ति को देखा गया था । पुलिस ने बच्ची की फोटो को लेकर आस पास के लोगों से पहचान कराई ।

चार साल से लिव इन में रह रहे थे कुलदीप शबाना

लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची बागपत के टिकरी गांव निवासी कुलदीप के साथ रहती थी।कुलदीप और शबाना एक साथ चार सालों से लिव इन में रह रहे थे । कुलदीप सिडकुल में ही गाड़ी चलाता है । वहीं पुलिस ने जब बिजनौर की रहने वाली शबाना से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका और कुलदीप का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था । वह कुलदीप पर शादी के लिए दबाव बना रही थी । लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं था ।शादी न करने पर वो बच्ची को मांग रही थी  । पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने बच्ची की  हत्या की होगी और फिर वो फरार हो गया । फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।