उत्तराखंड: यहां पुलिस ने 15.450 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

यहां पुलिस ने 15.450 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है । जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर FIR NO. 109/2022 U/S 8/20 NDPS ACT बनाम सुनील बाली उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर का है मामला

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष थाना कुण्डा प्रदीप नेगी के नेतृत्व में दिनांक 15/04/2022 को समय 18.40 बजे थाना कुण्डा पुलिस द्वारा कुदयोवाला तिराहा ओवरब्रिज से आगे अभियुक्त सुनील बाली पुत्र बलवन्त राय बाली निवासी ग्राम टांडा उज्जैन थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर को 15.450 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

NDPS ACT में कार्यवाही की जायेगी

जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर FIR NO. 109/2022 U/S 8/20 NDPS ACT बनाम सुनील बाली उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा उपरोक्त गांजा अपने भांजे अंकुर कौशल पुत्र अशोक निवासी बजरिया थाना आलापुर जिला बदायूं उ0प्र0 से लेना बताया गया। अंकुर कौशल उपरोक्त के विरूद्ध भी NDPS ACT में कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है

नाम पता अभियुक्त –

सुनील बाली पुत्र बलवन्त राय बाली निवासी ग्राम टांडा उज्जैन थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर