US की हिरासत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, सैन्य कार्रवाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर, वेनेजुएला ऑपरेशन पर ट्रंप ने किया यह खुलासा


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका ने वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास में एयरस्ट्राइक की। जिसके बाद अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया। वहीं उनकी गिरफ्तारी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति के हाथों में हथकड़ी और आंखों पर काली पट्टी नजर आ रही है। इस तस्वीर को खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘USS इवो जीमा पर निकोलस मादुरो को देख सकते हैं।’ यह वही बोट है जिसके बारे में ट्रंप ने दावा किया था कि वेनेजुएला के नेता को यूएस डेल्टा फोर्स ने पकड़ लिया है। उसे अमेरिका लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिस पर उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला पर तब तक कब्जा रखेगा, जब तक वह सत्ता का सुरक्षित और सही तरीके से ट्रांजिशन न हो जाए।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी को वॉरशिप के जरिए अमेरिका ले जाया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया इस पूरे ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी की जान नहीं गई है। उन्होंने कहा, ‘हम इस ऑपरेशन के लिए चार दिन से इंतजार कर रहे थे।