विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को दर्शकों का मिल रहा प्यार, बॉक्स ऑफिस पर कर रही शानदार कमाई

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है।

फिल्म की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर मेघना गुलजार की इस फिल्म ने 6.25 करोड़ से ओपनिंग की थी‌। रिलीज के दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 10.3 करोड़ का कलेक्शन की। फिल्म की चौथे दिन की कमाई 3.5 करोड़ रुपये रही। वहीं, पांचवे दिन रफ़्तार बनाए रखते हुए 3.5 करोड़, छठे दिन 3.25 करोड़ और सातवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये की कमाई की। विक्की कौशल की इस फिल्म ने आठवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, 9वें दिन यानी शनिवार के आकड़े की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के नौवें दिन पर 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है’। जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 49.05 करोड़ रुपये हो गई है।