विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का यह महारिकॉर्ड, बनें नए ‘शतक सम्राट’

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने आज शतक के साथ नया इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में कोहली ने एक शानदार शतक लगाया है।

विराट कोहली का कमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में पहले वनडे मैच में जोरदार शतक लगाया है। विराट कोहली के अब वनडे में 52 शतक हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस सेंचुरी के साथ इतिहास रच दिया है। साथ ही उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने 52वां वनडे शतक पूरा कर महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली अब किसी भी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम था। विराट कोहली के वनडे में 51 तो सचिन के टेस्ट में 51 शतक थे। उन्होंने टेस्ट क्रिक्रेट में सबसे अधिक 51 शतक लगाए हैं। विराट कोहली के टेस्ट में महज 30 शतक हैं। वहीं ODI में 52 शतक के साथ विराट कोहली पहले नंबर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 49 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर हैं।

इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या इतनी

रांची के JSCA क्रिकेट स्टेडियम में पहले ही 2 वनडे शतक लगा चुके पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मैदान के साथ अपने शानदार सफर को जारी रखा और यहां अपना तीसरा शतक ठोका। इसके साथ ही इसके साथ ही किंग कोहली के इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या 83 हो चुकी है।

दिल्ली में हुआ जन्म

दिल्ली के एक सामान्य परिवार में जन्मे विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक हिंदू सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे। जब विराट 18 साल के थे तभी उनके पापा की मौत हो गयी थी। उनका एक भाई विकास कोहली और एक बहन भावना कोहली है। वहीं उनकी मां सरोज कोहली हाउस वाइफ हैं। जीवन में उनकी मां का बड़ा योगदान रहा। अपने बेटे और परिवार को अपनी मेहनत से संभाला। विराट मां को अपना सबसे बड़ा मोटिवेटर मानते हैं।