सुबह की ताजा खबरें (20 मार्च 2023, सोमवार), विश्व गौरैया दिवस

👉अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्र से 4 लाख गैलन रेडियोधर्मी पानी का रिसाव

👉चीन ने ताइवानी इलाकों में फिर की घुसपैठ, 26 सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाजों को किया ट्रैक

👉अमेरिका में छंटनी से भारत में बढ़ेगा काम- ग्लोबललॉजिक सीईओ

👉भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने ब्रसेल्स में व्यापक मुक्त व्यापार समझौता के लिये चौथे दौर की बातचीत पूरी कर ली है। इस पहल का मकसद दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना है

👉गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में अमित शाह ने कहा- अजादी के 100 साल होने पर भारत हर क्षेत्र में प्रथम हो

👉भारत और मालदीव के बीच चौथी रक्षा सहयोग वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की

👉जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहली एफडीआई परियोजना मिली

👉उत्तराखंड के एकल शिक्षक वाले स्कूल बंद नहीं होने देंगे, बोले शिक्षा मंत्री- जल्द की जाएगी व्यवस्था

👉अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका उत्तराखंड के चमोली जिले का परमजीत, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

👉उत्तराखंड में जी-20 सम्मेलन के दौरान गुल नहीं होगी बिजली, 26 से 28 मार्च तक रामनगर में होगा सम्मेलन

👉उत्तराखंड में निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड बनाने के लिए अब आएगा अध्यादेश, 20 को होगी मंत्रिमंडल की बैठक

👉अल्जीरिया की बौआलम रूमायसा को हराकर निकहत जरीन महिला विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर में पहुंचीं

👉नौसेना के अक्षदीप ने एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

👉चौथी बार सैफ चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत, फुटबॉल महासंघ ने की घोषणा, 21 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट

👉विशाखापट्टनम में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया