उत्तरकाशी: जनपद में पिछले 36 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों और ऊँची पहाड़ियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ है।
जनजीवन प्रभावित
मिली जानकारी के अनुसार बर्फबारी और लगातार बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। बर्फबारी के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास की पहाड़ियों समेत चीन सीमा से सटे नेलांग व पोकांग क्षेत्र की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। निचले इलाकों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हिमपात जारी रहने से ठंडी हवाएँ चल रही हैं। वहीं अचानक बढ़ी इस ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।