मौसम अपडेट: प्रदेश में आज साफ रहेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में दो हफ्ते पहले से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। 

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। आज मौसम साफ रहेगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में आज खिलखिलाती धूप रहेगी।

अल्मोड़ा में धूप के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। बीते बुधवार को सुबह से धूप रही।