मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज कुमाऊं समेत उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में वर्षा की बौछारें पडऩे के साथ कहीं कहीं पर हिमपात देखने को मिल सकता है। चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में हिमपात के आसार हैं। वहीं मैदानों में कोहरा छाने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। बीते गुरुवार को सुबह से धूप रही।