मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार आज चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी से पारा तेजी से गिर सकता है। मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्के से गहरा कोहरा छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने की आशंका है। पाले से पहाड़ों में ठंड में भी इजाफा हो सकता है। इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते गुरुवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।