मौसम अपडेट: पहाड़ों में सफर करने वाले सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। क्‍योंकि अगले दो से तीन दिन पहाड़ों पर पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड में सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है। इसी क्रम में अब अगले दो से तीन दिन पहाड़ों पर पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। 

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते सोमवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।