मौसम अपडेट: सुबह-शाम की ठंड से बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अल्मोड़ा का हाल

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों पर पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते बुधवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।