मौसम अपडेट: प्रदेश में आज रहेगी खिलखिलाती धूप, सुबह-शाम की ठंड से रखें बचाव

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। वहीं दोपहर में खिलखिलाती धूप रहेगी।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते गुरुवार को सुबह से खिलखिलाती धूप रही।