मौसम अपडेट: आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में कोहरे और पाले के साथ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश रहने की संभावना जताई है। इस बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं पाला गिरने से ठंड में तेजी से इजाफा होगा। इसके अलावा मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में बारिश की संभावना जताई गई हैं। बीते रविवार को सुबह से बादल‌ छाए रहे और ठंडी हवा चली।