उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक और बढ़ेगी ठंड, होगी आफत की बारिश, IMD का अलर्ट

उत्तराखंड मे तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मैसम विभाग की मने तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में अगले 48 घंटों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक से मिली जानकारी के अनुसार 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। आज और कल मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह से ठंड और हवा चली और बूंदाबांदी हुई। आज बारिश के आसार जताए गये है।