उत्तराखंड मे तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। आज उत्तराखंड में धूप खिलने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह से ठंड और रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।